iphone langar chandigarh september 22 iphone 17: पंजाब के कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने चंडीगढ़ में 22 सितंबर को ‘
iPhone लंगर’ का ऐलान किया है। इसमें चुनिंदा लोगों को मुफ्त में iPhone 17 दिए जाएंगे। त्रेहान को ‘राजा डी किंग’ के नाम से भी जाना जाता है।
यह आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच चंडीगढ़ के एक तय स्थान पर होगा। आयोजन के दौरान मीडिया और आम लोगों की मौजूदगी में चयनित लोगों के नाम तय किए जाएंगे। इसके बाद उन्हें iPhone 17 सौंपे जाएंगे।
किन लोगों को मिलेगा फायदा
शुरुआती चरण में यह पहल सिर्फ चंडीगढ़ और मोहाली के निवासियों के लिए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले चरण में 10 लोगों को iPhone दिए जाएंगे। इसके बाद इसे पंजाब के 10 अन्य शहरों तक बढ़ाया जाएगा।
राकेश त्रेहान ने कहा है कि iPhone 17 और उससे नए मॉडल ही दिए जाएंगे। उनका कहना है कि यह वितरण सबके सामने होगा, ताकि इसमें किसी तरह का पक्षपात न हो।
क्या है iPhone लंगर का मतलब
त्रेहान ने इसे ‘iPhone लंगर’ नाम दिया है। उनके मुताबिक, जैसे लंगर में सबको बराबर प्रसाद मिलता है, वैसे ही इस आयोजन में चुने गए लोगों को iPhone ‘प्रसाद’ के तौर पर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने यह तरीका चुना है क्योंकि वह जानना चाहते थे कि ‘जय माता दी’ कौन है, जो उन्हें सब कुछ देती है। 22 सितंबर का कार्यक्रम चंडीगढ़ में इस सिलसिले की पहली कड़ी होगी।
कैसे चुने जाएंगे लोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पात्रता के लिए लोगों को ‘जय माता दी’ लिखने जैसी शर्तें पूरी करनी हो सकती हैं। हालांकि, चयन का पूरा तरीका आयोजन के दिन सार्वजनिक रूप से तय किया जाएगा।
त्रेहान का कहना है कि 22 सितंबर को बाकी 10 शहरों के नाम भी घोषित किए जाएंगे। उन शहरों के लोगों को अगली डिस्ट्रीब्यूशन डेट से पहले शर्तें पूरी करने का मौका मिलेगा। अगली तारीख और iPhone की संख्या की घोषणा 5 अक्टूबर को होगी।
इससे पहले राकेश त्रेहान की ‘पेट्रोल लंगर’ पहल चंडीगढ़ में काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद उन्होंने iPhone लंगर का ऐलान किया है।