🔴जल्द से जल्द अपने मोबाइल नंबर को गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक कराएं! | Mobile Number Link Driving License and RC

Mobile Number Link Driving License and RC: अगर आपका मोबाइल नंबर, गाड़ी की आर सी और ड्राइविंग लाइसेंस से लिंक नहीं है तो सावधान हो जाइए। परिवहन विभाग ने एक महीने के अंदर इसे अपडेट करने का समय दिया है। तय समय के बाद अपडेट नहीं होने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Mobile Number Link Driving License and RC

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिले के डीटीओ को दिशा निर्देश जारी किया है। जिस मोबाइल नंबर से आपका आधार कार्ड लिंक है वही नंबर डीटीओ में भी जमा कराना होगा। अगर आप नंबर अपडेट नहीं करते हैं तो अब इस स्थिति में अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी नहीं बनवा सकेंगे।

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 49 के तहत वाहन मालिकों को 30 दिन के भीतर डीटीओ को अपने नए पते की जानकारी देनी होगी। परिवहन सचिव के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस के साथ मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने पर ई चालान की सूचना चालक को नहीं मिल पाती। इसके अलावा कई और स्थितियों में मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है।

मोबाइल नंबर अपडेट करने या संशय की स्थिति में परिवहन विभाग के हेल्प डेस्क नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना नंबर ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लिंक कर सकते हैं।

Sonu Arya

Sonu Arya

Editor, Social Media Influencer & Content Strategist

नमस्कार! मैं बिहार का एक पेशेवर Editor और Social Media Influencer हूँ। मैंने Computer Science & Engineering में 3 वर्षीय डिप्लोमा किया है, और मुझे Digital Media, News और Finance के क्षेत्र में 4 वर्षों का गहरा अनुभव है। मेरा मुख्य काम Govt Jobs, सरकारी योजना (Schemes), और ब्रेकिंग न्यूज़ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को पूरी सटीकता के साथ आप तक पहुँचाना है। एक टेक-एक्सपर्ट होने के नाते, मेरा उद्देश्य आपको हमेशा 100% विश्वसनीय अपडेट्स देना है, ताकि आप अपने करियर और जीवन में हमेशा एक कदम आगे रहें।

Leave a Comment